आशा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी को सौंपा नोटिस
गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। बकाया भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियां 20 मई को आंदोलन करेंगी। इसको लेकर शुक्रवार को कार्यकत्रियों ने आशा वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष मीनू प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में आशा कार्यकत्रियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने पर सहमति जताई है। इसके बाद कार्यकत्रियों ने एक चेतावनी पत्र जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा। कार्यकत्रियों ने कहा कि हजारों आशा कार्यकत्रियों के परिवारों का भविष्य अंधकार में है। स्वास्थ्य विभाग बकाया भुगतान को लेकर हीलाहवाली कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आशा कार्यकत्रियां लंबे समय से गैर-बाउचर वाले कार्यों के भुगतान को लेकर आंदोलन कर रहीं हैं। आशा कार्यकत्रियां ग्रामीणों का आभा आईडी, गोल्डन कार्ड बनवाती हैं। संचारी रोग व दस्तक अभियान उन्हीं के भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.