आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, ज्ञापन
बदायूं, सितम्बर 30 -- वजीरगंज/सैदपुर। ब्लॉक वजीरगंज के अंतर्गत सीएचसी सैदपुर की आशा कार्यकर्ताओं ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर विकासखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उप्र. आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बीसीपीएम रूपकिशोर और डॉ. इमरान मिर्जा को ज्ञापन दिया। कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की ओर से 23 अक्तूबर को लखनऊ में महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष आसमा वानो, सचिव सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष गीता देवी, नीरज शर्मा, मधुवाला, अमरवती, मनोरमा, प्रीती, ममता, मितलेश, सिया देवी, राजकुमारी, गुलशन, अनीता, और मुनीशा समेत अन्य आशा कार्यकर्ता रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.