बेगुसराय, जून 17 -- बछवाड़ा। सीएचसी बछवाड़ा में बुधवार को आशा कर्मियों व आशा फैसिलिटेटर ने अपने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बैठक की। मौके पर आशा संघ के राज्य उपाध्यक्ष सरिता राय ने कहा कि पिछले 11 माह से आशा कर्मियों, आशा फैसिलिटेटर व बाल जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित है। इस वजह से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। आशा कर्मियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 25 जून तक यदि प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो वे सीएचसी में तालाबंदी करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगी। यह भी पढ़ें- आशा कर्मियों ने लंबित मानदेय को लेकर दिया आंदोलन की चेतावनी बैठक के बाद आशा कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को पत्र सौंप कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...