सहरसा, मार्च 21 -- कहरा, एक संवाददाता ।प्रखंड में आशा फ़ेसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता एवं वैक्सीन कुरियर कर्मियों ने आठ माह से लंबित प्रोत्साहन एवं पारितोषिक राशि के भुगतान नहीं होने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को सदर पीएचसी परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मी शामिल हुए। संघ के जिला संयोजक कुमार प्रियांशु और प्रखंड मंत्री अवन्ति देवी ने कहा कि भुगतान नहीं होने से कर्मियों के परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। धरनारत कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया राशि शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.