आजमगढ़, मई 19 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आशा और आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने के साथ लंबित भुगतान को जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ. एआर सिंह को सौंपा। आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रही कार्यकत्रियों ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित बढ़े हुए ब्लॉक मानदेय का आदेश अब तक लागू नहीं किया गया है। आशा और आशा संगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन कई महीनों से उनका मानदेय जारी नहीं किया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकत्रियों ने आरोप लगा...