अररिया, अप्रैल 30 -- अररिया, निज प्रतिनिधि करीब से माह बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज जिले भर के आशा और फैसिलिटेटर ने बुधवार से कार्य बहिष्कार कर दो दिवसीय दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय परिसर में मांगों के समर्थन में जमकर आवाज बुलंद करते हुए मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। बिहार आशा एवं फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व सदर पीएचसी में संघ के जिला संयोजिका सह राज्य संयुक्त मंत्री किरण झा ने किया। उन्होंने कहा कि संघ के संघर्ष के बाद जिले के कुछ प्रखंडों में किसी को तीन माह का तो किसी को चार महीने के राशि का भुगतान किया गया है लेकिन इसमें भी बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय कार्य बहिष्कार, आमसभा और धरना के बाद भी राशि ...