पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहयोगी संस्था के सहयोग से डगरुआ प्रखंड में डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आशा, एएनएम एवं आशा फैसिलिटेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय में डायरिया की रोकथाम, समय पर पहचान तथा सही उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रशिक्षण के दौरान पीएसआई इंडिया प्रोग्राम मैनेजर पंकज कुमार राय द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों को डायरिया के लक्षणों की पहचान, ओआरएस और जिंक के सही उपयोग, बच्चों में डिहाइड्रेशन की पहचान तथा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि डायरिया जैसी बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि समय पर सही इलाज और सावधानी से इसे आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.