आशा और आशा संगिनी का कलेक्ट्रेट में मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
मिर्जापुर, जुलाई 9 -- मिर्ज़ापुर। आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आशा/ आशासंगिनी कर्मचारी संगठन, उत्तर प्रदेश, सोनभद्र इकाई ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिसमें नियमित वेतन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत देशभर में लगभग 11 लाख आशा और आशा संगिनी कार्यरत हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, नवजात शिशुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य इन्हीं के भरोसे संचालित होते हैं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.