देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने आशारोड़ी वन रेंजर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, हंगामा और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले घटना के अगले दिन दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि बीते दिनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आशारोड़ी रेंज कार्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया था। इन्होंने कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों को फेंक दिया और विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए थे। इस घटना को लेकर वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में गुरुवार को कृष्णा राठौर (32) निवासी सी-13 टर्नर रोड और सिद्धांत राणा...