वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। पुलिस लाइन से संदहा रोड चौड़ीकरण में बाधक बने पोल और लाइन भूमिगत होंगे। इसके लिए 1 जुलाई को शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान लेढ़ूपुर उपकेंद्र के आशापुर फीडर से सुबह 8 से 11 तक सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान पहड़िया, श्रीनगर, आशापुर, अमानपुर कालोनी के आसपास इलाके की बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी नगरीय विद्युत निर्माण खंड- द्वितीय के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...