दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौरा चौक के पास मंदिर के बगल में स्थित तालाब में सोमवार को डूबने से एक कबाड़ व्यवसायी की मौत हो गई। उनकी पहचान बहेड़ा के वार्ड 14 निवासी नंद किशोर साहू (58) के रूप में की गई। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। उनकी मौत से परिजनों के बीच मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि श्री साहू सुबह करीब नौ बजे तलाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गए। उन्हें डूबते देख तालाब के आसपास मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि उनकी मदद करने के बजाय लोग वहां खड़े होकर वीडियो बनाने में जुटे रहे। परिजनों ने बताया कि सूचना मिलने पर वे लोग वहां पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकालकर बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.