आशापुर अठगवां के जंगल में तीसरी बार अराजकतत्वों ने लगाई आग
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद । पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां के जंगल में रविवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ उठते देख ग्रामीण जब तक भागकर जंगल पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से काफी पेड़-पौधे जल गए। ग्रामीणों का आरोप है कि अराजकतत्वों ने तीसरी बार आग लगाई है। पछुआ हवा, सूखे सरपत और सागौन के पत्तों से आग और बढ़ गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा और लपटों के चलते आग को बुझाने में असफल रहे। आशापुर अठगवां के जंगल में लगी आग से गांव के किसान शिव अचल सिंह, संगम सिंह, निर्भय सिंह, डॉ. अमर सिंह, कुलदीप सिंह, सूबेदार सिंह, लल्लन सिंह, घनश्याम सिंह, राधेश्याम सिंह, सत्यवान सिंह, राम करन सिंह, रामप्रकाश सिंह, राकेश सिंह सहित दर्जनों किसानों के सागौन, शीशम, आम, महुआ, नीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.