आशादीप संस्थान में हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- जानसठ रोड स्थित आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ-हवन में मुख्य यजमान रामबीर सिंह सपत्नीक रहे, जिन्होंने पंडित दिनेश शास्त्री के सानिध्य में आहुतियां दीं। इससे पूर्व संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्रा, संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। हवन के पश्चात राजकुमारी द्वारा दिव्यांग बच्चों व स्टाफ को चॉकलेट वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद दिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष इंजी. बीआर शर्मा, मंत्री इंजी. आरके गोयल और प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा, शिक्षिका रीना चौधरी, शिवानी त्यागी, जीवनी बंसल, मीना सिंह, पवन बंसल, मुरली, सोनी, कपिल, सचिन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.