आजमगढ़, फरवरी 17 -- मार्टीनगंज। मार्टीनगंज स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री की सेवा समिति संगठन की बैठक हुई। आशाओं ने मानदेय वृद्धि और कैशलेस पांच लाख के उपचार की सुविधा मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया। जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि मानदेय में वृद्धि होने से आशाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से उपचार के लिए भटकना नहीं होगा। इस अवसर पर आशा कार्यकत्री गीता देवी, नीलम देवी, नीलम राजभर, संगीता देवी, बिंदु यादव, सुशीला यादव, सीमा यादव, रेनू सिंह, कमलेश सिंह, प्रभा राय, शशि सिंह, सीमा तिवारी, सुनीता आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.