कन्नौज, जनवरी 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन चल रहा है। आशाओं ने दूसरे दिन भी कोल्ड चैन का ताला नहीं खुलने दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पर यूपी आशा वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में संगठन की जिला उपाध्यक्ष सुमन देवी के नेतृत्व में लगभग तीन दर्जन आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में बकाया प्रोत्साहन राशि तथा वर्ष 25 का जुलाई माह तक का संपूर्ण भुगतान एक मुश्त तत्काल सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जुलाई 2019 से 31 दिसंबर 2022 तक का 750 रुपए मासिक के योगदान का केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1000 प्रति माह की दर से 24 माह का संबंधित भुगतान, आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड सृजित करने व करवाने के योगदान सहित प्रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.