चम्पावत, फरवरी 12 -- चम्पावत जिले में आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर रही। आशाओं ने चम्पावत, लोहाघाट और पाटी में प्रदर्शन किया। इससे प्रसव समेत तमाम अन्य प्रभावित रहे। चम्पावत में गुरुवार को आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर रहीं। आशाओं की हड़ताल से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ा। कार्य बहिष्कार पर रहने से प्रसव, अल्ट्रासाउंड, टीकाकरण, बीएचएनडी का कार्य प्रभावित रहा। साथ ही फील्ड के कार्यों पर भी विपरीत असर पड़ा। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। चम्पावत सीएमओ कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मणी जोशी, हेमा जोशी, पुष्पा बिष्ट, कविता भट्ट, ललिता जोशी, निर्मला त्रिपाठी, हेमा जोशी, ऊषा थ्वाल, सीता चौधरी, प्रमिला जोशी, लक्ष्मी देवी, नीलू महर समेत तमाम कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की ...