अल्मोड़ा, अप्रैल 12 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। आशा फैसिलिटेटर ने मानदेय में बढ़ोतरी और नियमितीकरण के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला को ज्ञापन सौंपा। कहा कि वर्ष 2010 में उनकी योग्यता के आधार पर आशा फैसिलिटेटर के पद पर चयन किया गया। लेकिन उनका मानदेय कार्य के मुताबिक नहीं है। उन्होंने मानदेय बढ़ोत्तरी के साथ नियमित किए जाने की मांग की। यहां जिलाध्यक्ष श्यामा रावत, ममता वर्मा, रेखा आर्या, मुन्नी बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, शांति नयाल आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.