बागेश्वर, मई 10 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को मार्च माह की प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं मिल पाई है। समय पर भुगतान न होने से आशाओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक ओर विभाग आशा पात्रता परीक्षा पार्ट-टू की तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव और स्वास्थ्य संबंधी कई अहम जिम्मेदारियां भी आशाओं के कंधों पर हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से गांव-गांव में आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई थी। उनके प्रयासों से संस्थागत प्रसव और टीकाकरण में सुधार हुआ है। कोरोना काल में भी आशाओं ने पीपीई किट पहनकर संस्थागत और होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों की निगरानी और जांच का जिम्मा निभाया था। उनके कार्यों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.