आशाओं के बीच पहुंचे सांसद-विधायक, मांगें शासन तक पहुंचाने का भरोसा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- कायमगंज, संवाददाता। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा और आशा संगिनियों का सीएचसी के बाहर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। सांसद मुकेश राजपूत और विधायक डॉ. सुरभि मौके पर पहुंचे और आशा से वार्ता की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि लंबे समय से जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में काम कर रही हैं। महंगाई और बढ़ते कार्यभार के चलते वर्तमान मानदेय पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मानदेय में वृद्धि की मांग की। कार्यकत्रियों ने बताया कि मांगों पर निर्णय नहीं होने पर 15 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने की मांग कर आशा कार्यकर्त्रियों ने किया प्रदर्शन पांच अक्तूबर को लखनऊ जाकर भी मांगों को शासन के समक्ष रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.