आशाओं के चयन मे तेजी लाने के दिए निर्देश
इटावा औरैया, मई 12 -- इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें आशाओं के चयन में तेजी लाने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीण आशाओं के चयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इसमें बताया गया कि जसवंतनगर में 44,, महेवा में 31 में के सापेक्ष 7 का चयन, बसरेहर में 18, भरथना में 16, बढ़पुरा में 38, ताखा में 15, चकरनगर में 10 तथा सैफई में 28 आशाओं का चयन शेष है। डीएम ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण मानव शक्ति हैं, इसलिए चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए। जिले की स्वास्थ्य सूचकांकों पर आधारित रैंकिंग में इटावा जनपद प्रदेश में 75 जनपदों में 15वें स्थान पर है। आभा आईडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.