आशाओं का ईपीएफ भुगतान 10 साल से अटका, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
कुशीनगर, अगस्त 4 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर जिले की आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कुशीनगर सदर विधायक पीएन पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आशा कार्यकर्ताओं के लंबित ईपीएफ भुगतान का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की है।विधायक ने अपने पत्र में बताया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 23 अगस्त 2005 से कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को वर्तमान में औसतन चार हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलती है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार इन पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का प्रावधान लागू होता है और राज्य सरकार की ओर से 12 प्रतिशत अंशदान उनके खातों में जमा किया जाना चाहिये। पत्र के अनुसार, रिजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर, ईपीएफओ गोरखपुर ने वर्ष 2016-17...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.