बागेश्वर, अक्टूबर 6 -- कपकोट, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कपकोट वार्ड संख्या-1 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मंडलसेरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और आशा कार्यकर्ताओं को उनके सेवाभाव एवं समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विधाकय सुरेश गढ़िया ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और आशा कार्यकर्ता गांव-गांव तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल और जागरूकता से जुड़ी सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके माध्यम से महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dhan...