नैनीताल, सितम्बर 1 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को न्यूनतम वेतन, पेंशन, नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिसके बाद डीएम ललित मोहन रयाल के माध्यम से मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। ऐलान किया कि सितंबर के प्रत्येक मंगलवार को प्रदेशभर में सीएचसी, पीएचसी और राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत आशाएं धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाएंगी।यूनियन ने कहा, कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशाओं को न तो न्यूनतम वेतन मिलता है और न ही कर्मचारी का दर्जा दिया गया है। इसके बावजूद उनसे लगातार विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों और मातृ-शिशु सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मानदेय और पेंशन के लिए आशा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल यूनियन...