नोएडा, जुलाई 17 -- नोएडा। जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत आशाएं घर-घर जाकर नवजात शिशुओं की 42 दिन के भीतर छह से सात बार देखभाल करेंगी। वे बच्चों का वजन मापने समेत अन्य जरूरी कार्य करेंगी। सेक्टर-39 स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में गुरुवार को आशाओं को बेबी कंबल, डिजिटल थर्मो मीटर, डिजिटल घड़ी, वजन मापने की मशीन की पूरी किट दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि एक निजी संस्था की मदद से किट दी गई। इसमें बेबी कंबल, डिजिटल थर्मो मीटर, डिजिटल घड़ी और वजन मापने की मशीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...