बिजनौर, मार्च 11 -- धामपुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रदेश में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं तथा विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताओं को राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है। सांसद ने कहा कि ये महिलाएं प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय पर कठिन परिस्थितियों में कार्य करना पड़ रहा है। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने पत्र में लिखा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण जैसी योजनाओं को सफल बनाने में अहम योगदान देती हैं।विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताएं भी मध्यान्ह भोजन योजना को सुचारू रूप से संचालित करने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.