एटा, मार्च 11 -- खेत पर सो रहे वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने वृद्ध की भारी वस्तु से चेहरे पर हमला कर हत्या की थी। जानकारी मिलते ही सीओ राजेश कुमार सिंह, एसएचओ नयागांव अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्पेशल टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मामले में भतीजे रामवरन पुत्र गेंदालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक के नाम थी दस बीघा जमीनसराय अगहत। मृतक के नाम दस बीघा जमीन थी। उन्होंने यह जमीन किसी के नाम नहीं की थी। आशंका जताई जा रही है कि कहीं जमीन के विवाद में हत्या हुई हो। पुलिस भी इसी को लेकर जांच भी कर रही है। हालांकि घरवालों की माने तो घर में जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.