अमरोहा, अप्रैल 23 -- खिड़की तोड़कर कारपेंटर के घर से नकदी आभूषण समेत लाखों रुपये की चोरी के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका है कि चोरी में घुमंतु गिरोह का हाथ हो सकता है। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के साथलपुर निवासी कारपेंटर छिददा सैफी नगर की अब्दुल्ला कॉलोनी के बाहरी छोर पर मकान बनाकर रह रहे हैं। छिददा सैफी दिल्ली में कारपेंटर का काम करते हैं। मंगलवार रात उनकी पत्नी जैनब, बेटा अनस, दामाद हारिश व बेटी आसमा मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोर बैठक की खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए और दो कमरों में रखे सोने व चांदी के आभूषण तथा 90 हजार की नकदी आदि समान ले गए। यह भी पढ़ें- हसनपुर में कारपेंटर के घर से नकदी-आभूषण समेत लाखों की चोरी बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.