आव्रजन के लिए ई-बोर्डिंग पास को बीओआई की मंजूरी
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- देश के हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आव्रजन (इमिग्रेशन) की प्रक्रिया और आसान होने जा रही है। एक सितंबर से यात्री इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान अपने फोन पर मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे। इसके लिए बोर्डिंग पास की हार्ड कॉपी पर मुहर लगवाने की जरूरत नहीं होगी। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (बीओआई) ने सोमवार को इसकी मंजूरी दी। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने एक्स पर बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य कम कागज, कम प्रक्रिया और यात्रियों के लिए आसान सफर सुनिश्चित करना है। एक सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्री डिजिटल तरीके से यात्रा कर सकेंगे, क्योंकि अब ई-बोर्डिंग पास को स्वीकार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.