सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- सुरसंड। प्रखंड में नव-नियुक्त एएनएम के लंबित वेतन भुगतान को लेकर जिला पदाधिकारी को दिए गए आवेदन का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। आवेदन को लेकर स्वयं एएनएम ने ही गंभीर आपत्ति जताते हुए हस्ताक्षर के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, जिससे पूरे प्रकरण को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया गया कि हाल ही में दस एएनएम के हस्ताक्षर से जुड़ा एक आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया था, जिस पर डीएम ने जांच कराने की बात कही थी। जांच के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड में आठ एएनएम उपस्थित हुईं। इन एएनएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिस आवेदन के आधार पर मामला उठाया गया है, उस पर किए गए हस्ताक्षर उनके नहीं हैं और न ही उन्होंने किसी प्रकार का कोई आवेदन कहीं दिया है। एएनएम का कहना है कि उनके नाम व हस्ताक्षर का गलत तरीके से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.