सीवान, फरवरी 26 -- प्रस्वीकृति के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद बीईओ आधारभूत संरचना की जांच के लिए सभी आवश्यक पेपर की जांच करते हैं। इसके बाद अपनी स्वीकृति रिपोर्ट डीईओ कार्यालय में भेजते हैं। बताया जा रहा कि डीईओ कार्यालय से कई विद्यालयों के आवेदन बीईओ की रिपोर्ट के बावजूद रिजेक्ट कर दिए जा रहे हैं। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार, आवेदन रिजेक्ट होने पर पुनः विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। सभी पेपर विभाग के रख लेने से निजी विद्यालयों को काफी परेशानी होती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात चंद्रा व सचिव शिवजी प्रसाद ने कहा कि इस परेशानी को डीपीओ एसएसए अपने स्तर से दूर करें, इसकी मांग की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 19 प्रखंडों में निजी विद्यालयों के 100 के करीब आवेदन प्रखंड स्तर पर लंबित हैं। कई बीईओ के पास ...