फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। इस बार भी आईटीआई प्रबंधन के सामने सभी सीटों पर दाखिले सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती है। पिछले वर्ष जिले की सरकारी आईटीआई में करीब 26 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थीं। इसी को देखते हुए आईटीआई प्रबंधन ने पार्षदों और ग्राम पंचायतों के सहयोग से डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ा जा सके। फरीदाबाद जिले की नौ सरकारी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की कुल 2180 सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से आईटीआई में दाखिला लेने वाले युवाओं की संख्या में कमी देखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार परंपरागत ट्रेडों में रोजगार के अवसर घ...