फतेहपुर, फरवरी 25 -- फतेहपुर। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने डीएम रविन्द्र सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि चिट फंड कंपनियों के लुभावने वायदों और स्कीमों के झांसा में आकर 10 से 15 लाख मजदूर, किसान, व्यापारी व कर्मचारियों की कमाई हड़प ली गई है। संगठन द्वारा लगातार भुगतान कराए जाने की मांग करता आ रहा है। बाया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन पटल से आवेदक को रिसीविंग नहीं दी जाती, क्रमांक गलत दिया जाता है। ऐसे में तीनों तहसीलों में भुगतान आवेदन पटल खोलकर नियमित तरीके से कार्य कराए जाने की मांग रखी। यहां अंबिका प्रसाद, बिंदा प्रसाद, बंशगोपाल, राकेश सहित तमाम लेाग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.