आरा, मई 11 -- पीरो, संवाद सूत्र। जमाबंदी खोलने के लिये सोमवार को आवेदन देने आये अधेड़ गजाधर सिंह की पीरो में शहीद भवन के पास हार्ट अटैक से मौत हो गयी। मृतक गजाधर सिंह अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के चैबे के छावनी निवासी स्व रामदास सिंह के पुत्र थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराये जाने के अनुरोध पर परिजनों के हवाले कर दिया। मालूम हो कि तकनीकी कारणवश उनकी जमाबंदी बंद हो गयी थी और वे आवेदन देने के लिये पीरो आये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...