आवेदन के 21 दिनों के भीतर पानी कनेक्शन देगा झमाडा
धनबाद, जून 2 -- झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) में ऑनलाइन पानी कनेक्शन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह से यह शुरू कर दिया जाएगा। इससे आवेदकों को 21 दिन के भीतर पानी कनेक्शन मिल जाएगा। अभी झमाडा ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से पानी कनेक्शन देता है, जिसमें तीन-चार महीने लग रहे हैं। इसके बावजूद कई लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पाता है। परेशान लोग कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर रहते हैं। ऑटो मोड में आवेदन हो जाएगा स्वीकृत यह भी पढ़ें- झारखंड में भी मिक्स्ड लैंड यूज व्यवस्था लागू करने की तैयारी, एक ही छत के नीचे स्कूल, अस्पताल और दुकान; और क्या फायदे?ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर कनीय अभियंता की लॉगिन में जाएगा। सात दिन में कनीय अभियंता उसे स्वीकृत कर सहायक अभियंता को लॉगिन में भेजेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.