पूर्णिया, जून 21 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी,मजरा,सहरा,हरदा,कबैया,लालगंज आदि पंचायत के किसानों ने बताया कि गत माह बेमौसम वर्षा आँधी से मक्का की फसल काफी क्षति हुई थी। सरकार के द्वारा मक्का फसल क्षतिपूर्ति की घोषणा की गई थी। घोषणा के आधार पर दर्जनों किसानों ने क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन भी किया लेकिन अब तक क्षतिपूर्ति नहीं मिली है। जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम, किसान चंदन कुमार, अमित कुमार, शलाउद्दीन आदि ने जिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी से क्षतिपूर्ति की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने कहा क्षतिपूर्ति ससमय मिलने पर किसान आगामी खरीफ फसल लगाने में मदद हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...