गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच मिलेनियम सिटी की कई सोसाइटियों के लोगों को आवेदन के बाद भी पीएनजी कनेक्शन नहीं मिल रहा। इससे परेशानी और बढ़ गई है। सेक्टर-85, 103, 106, 107, 70 समेत अन्य सेक्टरों की सोसाइटियों के 60 हजार लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए गैस कंपनियों में आवेदन किए हुए हैं। छह माह से आवेदन लंबित पड़े हैं। गैस कंपनियों की ओर से कहा जा रहा है कि पाइपलाइन न होने की वजह से उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी नहीं किए गए।एक गैस कंपनी से द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास की 23 सोसाइटियों के करीब 20 हजार परिवार को पीएनजी कनेक्शन का इंतजार है। इन सोसाइटियों में पीएनजी लाइन अभी तक नहीं बिछाई गई है। गैस कंपनी को आवेदन किए हुए चार माह हो चुका है। वहीं दूसरी गैस कंपनी में वाटिका चौक से लेकर खेड़की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.