प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच से जुड़े अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए आयोग के अफसरों से वार्ता कर मांगपत्र के साथ राष्ट्रीय तिरंगा, संविधान की प्रस्तावना की प्रति और शहीद भगत सिंह, डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी की फोटो भी भेंट की। अभ्यर्थियों का कहना है कि परिवार कल्याण महानिदेशालय में दो दशक बाद आई स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के तीन माह बाद भी पाठ्यक्रम जारी नहीं हो सका है। इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा चार अक्तूबर को होनी है।प्रतियोगी छात्रों ने कहा, पाठ्यक्रम नहीं होने के कारण तैयारी बाधित हो रही है। संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.