गिरडीह, मार्च 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत के भदवाकला गांव में गैर मजरूआ जमीन गलत तरीके से पंजीयन 1 में चढ़ाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बीते 20 दिसंबर को गांडेय अंचल में आवेदन दिया था। आवेदन देने के लगभग ढाई महीने बीत जाने के बाद भी किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो रहा है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत रसनजोरी ग्राम भदवाकला के खाता नं.-58 प्लॉट न. 471, रकवा 02 एकड़ 18 डिसमिल जमीन गैर मजरूआ खास है। उक्त जमीन को गलत तरीके से चिकसोरिया गांव निवासी लालो मंडल उर्फ नन्दलाल मंडल द्वारा 1 एकड़ जमीन पंजी-1 में चढ़ाया गया है और जिसका रसीद भी निर्गत कर दिया गया है। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से अनुरोध किया है कि उक्त जमीन को पंजी-II से अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

ह...