आवेदन की तिथि 15 जून होने से छात्रों ने दाखिले के प्रति उत्साह बढ़ा
फरीदाबाद, जून 4 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर छात्रों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून किए जाने के बाद कॉलेजों में आवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में उपलब्ध करीब नौ हजार सीटों के लिए अब तक 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कॉलेज प्रशासन का अनुमान है कि अंतिम तिथि तक यह संख्या बढ़कर 20 हजार के आसपास पहुंच सकती है। बता दें कि सबसे अधिक आवेदन जिले के प्रतिष्ठित पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में आए हैं। यहां विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब तक करीब 5500 छात्रों ने आवेदन किया है। जिले का सबसे पुराना महाविद्यालय होने के चलते छात्रों ने दाखिला लेने में अधिक रुचि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.