बिहारशरीफ, मार्च 15 -- बिहारशरीफ। आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 16 मार्च तक है। इच्छुक छात्र एवं छात्राएं वेबसाइट www.imsaindia.org पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता परीक्षा प्रथम स्तर कक्षा 6 से 12 एवं द्वितीय स्तर स्नातक स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए आयोजित किया जाना है। छात्रों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यह प्रतियोगिता परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार स्क्रीनिंग टेस्ट एवं दीर्घ उत्तरीय मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाना है। प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि शीघ्र ही वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.