बिहारशरीफ, मई 15 -- 19 से प्रखंडों में लगेगा सहयोग शिविर, अधिकारी सुनेंगे समस्या बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सभी प्रखंडों में 19 मई से सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहयोग शिविर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया है। इस पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक संपर्क कर जानकारी ले सकते है। साथ ही, लोग अपनी समस्या से संबंधित आवेदन सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर मामले का निष्पादन करने का दावा किया है। कहा है कि परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर निष्पादन कर सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें सहयोग शिविर में प्रखंड, अनुमंडल व जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल होकर लोगों की समस्या सुनें...