पटना, मार्च 9 -- बिहार लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि किसी भी परीक्षा की अंतिम तिथि में आवेदन करने से बचें। निर्धारित तिथि के पहले ही आवेदन करें। आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है, ताकि इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने में कोई परेशानी न हो। आयोग ने कहा कि अक्सर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अंतिम दिनों में आवेदन करने का प्रयास करते हैं, जिससे तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बीपीएससी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) और प्रोफाइल पहले से तैयार रखें व आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र भी पहले से अपलोड करने के लिए तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की देरी न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.