आवेदन करने की अंतिम तिथि कल
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन किए जा रहे है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त है। सहायक निदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन किए जा रहे है। योजना के अंतर्गत मध्याकार आरएएस की तीन इकाइयां सामान्य वर्ग के लिए उपलब्ध हैं, जबकि रियरिंग यूनिट निर्माण के लिए 22.667 हेक्टेयर का लक्ष्य महिला और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बैकवाटर आरएएस की 241 इकाइयां महिला वर्ग को दी जाएंगी। परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया व आवश्यक अभिलेखों की जानकारी लोग पोर्टल पर जाकर ले सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.