भागलपुर, फरवरी 18 -- श्रीकृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय धुआबे में शासी निकाय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं एवं शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र नारायण आर्य ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों एवं पदों पर नियुक्ति के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन के तहत प्राप्त सभी आवेदनों की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति संबंधित विषय विशेषज्ञों के माध्यम से आवेदकों के प्रमाण-पत्रों की जांच करेगी। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में सचिव सह प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, वरीय शिक्षिका मीरा कुमारी, बरसर डॉ. प्रवीण कुमार राणा आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.