बेगुसराय, मार्च 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में अधिकांश जमीन, शस्त्र, ट्राईसाइकिल संबंधित मामले थे। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सरल, सुलभ एवं प्रभावी मंच प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.