चाईबासा, जून 26 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से करने का निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व प्रशासन की कार्यकुशलता एवं जनसेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर स्थित राजस्व शाखा का निरीक्षण के दौरान ये बातें कही। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान शाखा में संचालित विभिन्न कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा एवं प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने राजस्व शाखा में प्रतिनियुक्त कर्मियों के मध्य कार्यों के बंटवारे, विभिन्न टेबलों के माध्यम से संपादित कार्यों की प्रगति, शाखा में ...