मैनपुरी, नवम्बर 26 -- नगर के देवी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें नगर के कई प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान परीक्षा में बच्चों से विज्ञान व गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय के चौथियाना के नूर आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आवास विकास विद्यालय के अगम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर नगला कीरत विद्यालय के सुशांक रहे। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.