गंगापार, फरवरी 12 -- सहसों बीआरसी द्बारा छत्रपति शिवाजी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा का आयोजन कराया गया। जिसमे विकास खंड के सत्ताईस कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यालय स्तर पर चयनित एक-एक छात्र समेत कुल 81 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में आए 25 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी, सहसों वरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व व एआरपी कमल सिंह, महेश प्रताप यादव, मनोज कुमार की देखरेख में परीक्षा का आयोजन कराया गया। मूल्यांकन के बाद 60 छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण किया गया। चयनित छात्रों के लिए शनिवार को फूलपुर स्थित इफको में भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...