सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोलियम उत्पादों की खपत को लेकर जनपद प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तरफ से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर किए जा रहे राष्ट्रव्यापी आह्वान के क्रम में डीएम ने भी ईंधन बचत अभियान को जनजागरूकता से जोड़ते हुए सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें- ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की पहल को अधिकारी दे रहे गतिडीएम का पैदल चलना इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ अपने आवास से पैदल चलकर कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के इस कदम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर नई चर्चा छेड़ दी। डीएम ने कहा कि राष्ट्रहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। उन्होंने जनपद के सभी विभागीय अधि...