पीलीभीत, जून 25 -- बिलसंडा। पात्र लाभार्थियों के नाम आवास सूची से गायब होने के मामले में प्रधानों ने ब्लाक में बैठक करने के बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में दर्ज कराने की मांग की है। ब्लाक सभागर में बुधवार को प्रधान एकत्र हुए। आवास की सूची से बड़ी तादात में पात्र लाभार्थियों को हटाने पर प्रधानों ने रोष जताया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन गंगवार ने कहा, चुनावी वर्ष में अचानक बिना किसी कारण से पात्र लाभार्थियों के नाम सूची से गायब होने से गांव में लोग परेशान हैं। विरोधी दुष्प्रचार कर रहें हैं। बैठक के बाद प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला को ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास चयन को हुई खुली बैठकें कहा, ग्राम पंचायतो में आवास योजना के तहत सर्वे किया गया। अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ, जिसमे करीब ती...